Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मिला 1 करोड़ से अधिक नोटों से भरा सूटकेस
  • उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में मिला 1 करोड़ से अधिक नोटों से भरा सूटकेस

RNS INDIA NEWS 17/02/2021
rns featured image new

कानपुर, 17 फरवरी (आरएनएस)। नई दिल्ली से बिहार जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में देर रात नोटों से भरा सूटकेस मिला। इसमें 2000 और 500 के नोटों की गड्डियां मिली हैं। नोटों की गिनती तो नहीं हो सकी लेकिन एक करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन में नोटों से भरे बैग मिलने से चारों तरफ सनसनी फैल गई। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने लाल रंग का बैग लावारिश हालत में देखा तो, इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों बैग को अपनी कस्टडी में ले लिया। जब बैग को खोला गया तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। पूरा बैग नोटों से भरा हुआ था। सेंट्रल स्टेशन के डेप्युटी सीटीएम हिमांशू उपाध्याय का कहना है कि नोटों से भरे बैग की जांच इनकम टैक्स के अधिकारी करेंगें।
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एक्सप्रेस में संदिग्ध बैग से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हडक़ंप मच गया। जीआरपी ने बैग को ट्रेन से नीचे उतारा, और आसपास से यात्रियों को बैग से दूर कर दिया। आरपीएफ, जीआरपी, और रेलवे स्टेशन की अधिकारियों के सामने बैग को खोला गया। बैग में बड़ी मात्रा में नई करेंसी थी। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने बैग को जीआरपी के हवाले कर दिया।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के डीप्टी सीटीएम हिमांशू उपाध्याय का कहना है कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानी एक्सप्रेस से लाल रंग का सूटकेस बरामद हुआ था। सूटकेस किसका था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। उस सूटकेश में कैश था, इस लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है। जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना दे दी है। उसमें कितना कैश था उसे काउंट नहीं किया गया है। इसकी जांच जीआपी और इनकम टैक्स विभाग करेगा।
सेंट्रल स्टेशन पर नोटों से भरे बैग को हवाला का रुपया भी बताया जा रहा है। जीआरपी इसकी जांच हवाले से जोडक़र भी करेगी। इसके साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रुपया कहां भेजा रहा था। सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होने जा रही है फांसी
Next: छात्र गुटों के विवाद में झड़प के साथ फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.