Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर, विकास योजनाओं को गति देने पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर, विकास योजनाओं को गति देने पर जोर

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

देहरादून। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह पूर्ण कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश से मंत्रिमंडल को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने इस संदेश का वाचन किया, जिस पर मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य के विकास और सुशासन के लिए प्रेरणादायक बताया।

कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग की एडीबी समर्थित पुल सुधार परियोजना से जुड़े एक करोड़ रुपये से अधिक के टेंडरों को मंजूरी दी। न्याय विभाग के तहत राज्य के न्यायिक अधिकारियों को वाहन खरीद के लिए 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार प्रतिशत और अन्य वाहनों के लिए पांच प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित की गई है।

वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष करने का निर्णय लिया गया। ऊर्जा विभाग की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 31 मार्च 2025 तक स्थापित संयंत्रों को सब्सिडी देने को भी मंजूरी दी गई।

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत निजी विश्वविद्यालय अधिनियम से जुड़े प्रावधानों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि गृह विभाग में लोक और निजी संपत्ति वसूली अधिनियम की नियमावली लागू करने तथा होमगार्ड्स सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी दी गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति को भी हरी झंडी दी गई।

कार्मिक विभाग से संबंधित वर्दीधारी पदों की भर्ती के लिए बनी नियमावली को आगामी तीन वर्षों तक यथावत रखने का निर्णय लिया गया। माध्यमिक शिक्षा से जुड़े मामलों में पदोन्नति संबंधी विषय पर उपसमिति गठन को भी स्वीकृति मिली।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तहत रबी विपणन सत्र 2026-27 में गेहूं खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित करने और 2.2 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य तय करने का निर्णय लिया गया। साथ ही गेहूं और धान खरीद पर मंडी शुल्क दो प्रतिशत ही रखने का प्रावधान भी स्वीकृत किया गया।

उद्योग विभाग की ‘उत्तराखण्ड वीर उद्यमी योजना 2026’ को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी, जिसके तहत पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के लिए स्वरोजगार योजनाओं में आरक्षण और सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा राज्य योजना आयोग के स्थान पर सेतु आयोग के गठन और पंचम विधानसभा सत्र 2026 के सत्रावसान को भी मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक में लिए गए इन निर्णयों को राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: हिमालय संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.