Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उमेश डोभाल स्मृति समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के धुरंधर सम्मानित
  • अल्मोड़ा

उमेश डोभाल स्मृति समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के धुरंधर सम्मानित

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। दो दिवसीय 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिलेश भोज को साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। राजेंद्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले किशन सिंह मलड़ा को दिया गया। गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान रंगकर्मी यमुना राम को जनपक्षीय नाटकों और जनगीतों के लिए प्रदान किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार विजय रावत और प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू सजवाण को दिया गया। भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार तथा अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान बालक वर्ग में करन राज को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उमेश डोभाल की शहादत सच की राह पर चलने की प्रेरणा देती है और उनका जीवन पत्रकारिता में साहस और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, प्रोफेसर शेखर पाठक, राजीव लोचन साह, जुहुर आलम और पीसी तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान दयाशंकर टम्टा, नवीन बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र रावत, चंद्रशेखर द्विवेदी, जगदीश जोशी, अशोक पांडे, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, किशन जोशी, प्रकाश पांडे, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, जग जीवन सिंह, हिमांशु लटवाल, प्रमोद जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश धस्माना और विजयवर्धन उप्रेती ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्राकाल में होगी 20 लाख गैस सिलेंडर की जरूरत
Next: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.