Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 6 अप्रैल से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

6 अप्रैल से पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 23/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 6 अप्रैल से 31 मई 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग में संचालित होगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों का चयन 4 अप्रैल 2026 को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा में किया जाएगा। अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा कर उन्हें 6 अप्रैल तक प्रशिक्षण केंद्र भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल उत्तीर्ण निर्धारित की गई है, जबकि भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का वजन कम से कम 46 किलोग्राम तथा सीना 77 से 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। आवेदन के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट आकार का फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड कार्यालय का पार्ट-2 आदेश या संबंध प्रमाण पत्र, ईसीएचएस कार्ड तथा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05962-232210 और 05962-230246 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित
Next: कलेक्ट्रेट में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.