Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जंगल लकड़ी काटने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल
  • उत्तरकाशी

जंगल लकड़ी काटने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 21/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जौलंगी के नकोट (सुल्याधार) गांव से लकड़ी काटने जंगल गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में गई महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया जिससे महिला की जान बच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 सेवा से घायल को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स रेफर किया गया है। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। थौलधार ब्लॉक में जौलंगी क्षेत्र के ग्राम नकोट(सुल्याधार) की लक्ष्मी देवी (26) पत्नी बबलू, शनिवार को दोपहर में गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ गांव से करीब आधा-पौन किमी दूर बगदरी खाला के जंगल में लकड़ी काटने गई थी। लकड़ी काटने के कुछ देर बाद ही झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक लक्ष्मी देवी पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर साथ में गई महिलाओं ने शोर मचाया। भालू ने हमले में महिला के चेहरे, सिर और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। भयभीत महिलाओं ने किसी तरह गांव सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को आपातकाल 108 सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि महिला के चेहरे और सिर पर काफी गहरे घाव हैं। महिला की आंख भी काफी जख्म हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे एम्स रेफर किया गया है। गांव के मदन सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आस-पास गांव के लोग घास और लकड़ी के लिए सी जंगल पर निर्भर है। भालू की दहशत से शीघ्र निजात नहीं दिलाई जाती है, तो लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसयूवी बेचने के नाम पर कार बाजार संचालक से 16 लाख की ठगी
Next: राशिफल 22 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.