
रुड़की(आरएनएस)। एक किशोरी ने युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि बालिग होने पर उसका रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो प्रसारित कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसाया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती के बालिग होने पर जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।इस पर गांव के ही कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता कहीं तय कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी, युवती को धमकी देकर परेशान करता रहा और उसने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति और ससुराल वालों को भेज दिए।

