Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान पर नितिका कौशल सम्मानित
  • देहरादून

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान पर नितिका कौशल सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-19 at 18.33.53_11zon

देहरादून। प्रोफेसर नितिका कौशल, प्रोफेसर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर, रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी को हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 के दौरान ‘वुमेन इन हेल्थकेयर’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

वेलोक्स मीडिया द्वारा हयात सेंट्रिक देहरादून में आयोजित इस समिट में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सुनीता टम्टा तथा एससीपीसीआर की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निवारक और सामुदायिक आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत हुई है। साथ ही उन्होंने उपचार से पहले हीलिंग पर ध्यान देने, एआई, टेलीमेडिसिन और मजबूत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

प्रोफेसर नितिका कौशल ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के समग्र विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा मिली है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ पहुंचा है।

समिट में हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों से आए विशेषज्ञों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और पीपीपी मॉडल जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों और 40 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया और स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव संवत्सर पर सांस्कृतिक शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार
Next: नव संवत्सर तथा पहली नवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.