Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परेड ग्राउंड में धरना दे रहे पीआरडी जवानों को पुलिस ने जबरन हटाया
  • देहरादून

परेड ग्राउंड में धरना दे रहे पीआरडी जवानों को पुलिस ने जबरन हटाया

RNS INDIA NEWS 18/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेशभर के पीआरडी जवानों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल एवं प्रदेश संयोजक सचिव संजय पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जवान परेड ग्राउंड के समीप एकत्रित हुए और धरने पर बैठने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जबरन वहां से हटाते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित धरना स्थल एकता विहार पहुंचा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पीआरडी जवानों को वर्षभर यानी 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए, साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए लागू किया जाए तथा “समान कार्य के लिए समान वेतन” सुनिश्चित किया जाए। परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे पीआरडी जवानों की धरने को लेकर पुलिस के साथ तीखी नोंक झौंक हुई। लेकिन पुलिस ने बिना अनुमति का हवाला देते हुए जवानों को मौके से हटाया और उन्हें हिरासत में लेकर जबरन वाहनों में बैठाकर धरना स्थल एकता विहार छोड़ दिया। इसके बाद सभी पीआरडी जवान एकता विहार में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया और वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान जवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द शासनादेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरना स्थल पर करीब काफी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष नवीन बिष्ट, जिला महासचिव पवन बहुगुणा, सुधीर तोमर, कृपाराम, सुनील तोमर, गंभीर सिंह रावत, वीर सिंह रावत, दीपा रावत, महेंद्र सिंह, कृष्ण भट्ट, अनिल गौड़, मोहित कुमार, सत्येंद्र नौगाईं, आदर्श कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर की समस्याओं के समाधान की मांग को रेड क्रॉस ने सौंपा ज्ञापन
Next: छात्रों की समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद का अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.