Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 15/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-15 at 19.01.29

पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी क्षेत्र में रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतकों में एक सेना का जवान भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की कार पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायलों में से एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला और सड़क तक लाकर उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय एक घायल युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह निवासी धुरातोली मुनस्यारी, अंकित पांडे पुत्र बसंत पांडे निवासी छाना पिथौरागढ़ और आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत निवासी भट्टीगांव बेरीनाग के रूप में हुई है। लक्ष्मण सिंह सेना में तैनात थे और इन दिनों अवकाश पर घर आए हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फूलदेई पर्व पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में चला स्वच्छता अभियान
Next: एसएसपी ने थाना लमगड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.