Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • नैनीताल

चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  हल्द्वानी में लगातार दो दिन में बाइक और दुकान से मोबाइल चुराने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी एक पेशेवर अपराधी है जो कि मोहाली, चंडीगढ़ का रहने वाला है। उस पर दो राज्यों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से पुलिस को पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बीते दिनों हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने घर के सामने से बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अगले दिन राजपुरा निवासी सुमित ने दुकान से चार मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी जांचे और मैन्युअल पूछताछ की। बुधवार रात आरोपी को चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध असलहा और कारतूस मिले हैं। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कवि बिष्ट निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी पर उत्तराखंड के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चोरी की घटना के इरादे से ही तीन चार दिन पहले यहां आया था। पुलिस टीम में एसएचओ विजय सिंह मेहता, एसआई मनोज कुमार, एसआई कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डायट में शिक्षकों को पारंपरिक खेलों से शिक्षण के तरीके सिखाए
Next: मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.