Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 11 से 26 मार्च तक चलेगा ‘चकाचक शौचालय सफाई अभियान’
  • हरिद्वार

11 से 26 मार्च तक चलेगा ‘चकाचक शौचालय सफाई अभियान’

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  जनपद में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 26 मार्च तक चकाचक शौचालय सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चार माह से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई और रखरखाव पर फोकस किया जाएगा। यह अभियान गत 11 मार्च से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प हरिद्वार जनपद स्वच्छ हो अपना के तहत संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। अभियान के दौरान मेरा शौचालय, मेरा सम्मान संदेश के माध्यम से आमजन की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के लिए विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किए गए कार्यों की जीपीएस लोकेशन सहित पहले और बाद की फोटो निर्धारित व्हाट्सऐप नंबर पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने जनपद के नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनीट्रैप में फंसा रामपुर का युवक, मारपीट कर रुपये लूटे
Next: पैरा लीगल वालंटियरों को दिया कानूनी प्रशिक्षण, लोक अदालत के प्रचार के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.