Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेंगे व्यावसायिक सिलिंडर
  • उत्तरकाशी

सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेंगे व्यावसायिक सिलिंडर

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने की सूचना पर लोगों की लगी लाइन

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  जनपद में प्रशासन की ओर से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को होटल, ढाबों आदि के लिए बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए इनकी आपूर्ति मात्र सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए की जाएगी। वहीं, घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति कम होने की सूचना पर जोशियाड़ा में लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान वहां पर आपूर्ति कम होने पर गैस एजेंसी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली। जनपद में व्यवसायिक रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के बाद अब होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। साथ ही अब चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है। साथ ही जनपद में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को देखते हुए लोग परेशान हैं। आपूर्ति कम होने की सूचना पर सुबह से ही लोगों की ज्ञानसू स्थित गैस एजेंसी कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।उसके बाद कर्मचारियों ने लोगों को जोशियाड़ा भेज दिया और कहा कि वहां पर सिलिंडर का ट्रक पहुंच रहा है। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की सुबह से ही जोशियाड़ा ट्रक एसोसिएशन पार्किंग में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पर भी एक ट्रक पर सिलिंडर समाप्त होने पर एजेंसी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक सिलिंडर नहीं आ जाते तब तक सभी कर्मचारी यहीं पर रहे। हालांकि बाद में आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था। जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जनपद की 12 एजेंसियों में अभी 1200 घरेलू रसोई गैस और 876 व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। व्यवसायिक गैस सिलिंडर मात्र सेना, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों के लिए ही उपलब्ध होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लापरवाही पर नोटिस
Next: तोल्यूडांडा के पास बस पलटी, चार महिलाएं घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.