Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में मचा हड़कंप
  • हरिद्वार

ग्रामीण के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, परिवार में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 10/03/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   नगला खिताब गांव में सोमवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक ग्रामीण के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे परिवार में दहशत हो गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी गौरव चौधरी की पड़ोसी गांव के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते उक्त लोगों ने सोमवार की रात लगभग 12 बजे गौरव चौधरी के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उनका परिवार दहशत में आ गया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के अनेक ग्रामीणों के मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने भी शोर मचा दिया। इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी हमलावर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। इसी को लेकर फायरिंग की गई है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धमकी भरे मेल के बाद अल्मोड़ा जिला न्यायालय की सुरक्षा बढ़ी, परिसर में सघन चेकिंग
Next: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, पिकअप चालक पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.