Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क हादसे में जनजाति लोकगायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क हादसे में जनजाति लोकगायिका रिंकू राणा की मौत, भतीजी घायल

RNS INDIA NEWS 05/03/2026
1200-675-26178736-thumbnail-16x9-hg

रुद्रपुर। राज्य की जनजाति लोकगायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे में उनकी 10 वर्षीय भतीजी आयिस्का घायल हो गई, जिसे हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पूरनगढ़ नौगजा निवासी 36 वर्षीय रिंकू राणा पत्नी महेश राणा गुरुवार को होली खेलने के लिए अपने मायके बिडौरी आई थीं। दोपहर में वह अपनी भतीजी आयिस्का के साथ स्कूटी से बरुआबाग से बिडौरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम बिचपुरी के पास ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिंकू राणा थारू समाज की प्रसिद्ध लोकगायिका थीं और बंटी राणा म्यूजिकल ग्रुप से जुड़ी थीं। वह लंबे समय से थारू समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही थीं। उन्होंने अपने समूह के साथ राज्य सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास पर आयोजित होली महोत्सव में भी उन्होंने होली गीत प्रस्तुत किए थे।

रिंकू राणा थारू समाज के पारंपरिक गीतों के साथ ही हिंदी और कुमाऊंनी गीतों तथा भजनों का गायन भी करती थीं। बचपन से ही उन्होंने अपने भाई के साथ भजन गाना शुरू कर दिया था। उनके भाई गौतम सिंह राणा भी भजन गायक हैं। रिंकू राणा तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं। उनके परिवार में पति महेश राणा और नौ वर्षीय पुत्र निशांत सिंह हैं।

उनके निधन पर विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों, कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल और बिशन दत्त जोशी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने इसे सांस्कृतिक जगत की बड़ी क्षति बताया है। भास्कर सम्मल ने रिंकू राणा के निधन की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मंजूरी
Next: पार्षद के बेटे पर घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.