Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सूपाकोट के क्षतिग्रस्त नौले का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

सूपाकोट के क्षतिग्रस्त नौले का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने ग्राम सूपाकोट में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त प्राचीन नौले की मरम्मत और नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि गर्मियों में पेयजल संकट को देखते हुए नौले की मरम्मत और नाला निर्माण कार्य समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि 8 मई 2024 को हुई अतिवृष्टि के कारण गांव का प्राचीन नौला गधेरे के मलबे में दब गया था और जल निकासी बाधित होने से पानी घरों तक पहुंच गया था। इसके बाद से ग्रामीण लगातार नौले की मरम्मत और नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। बाद में ब्लॉक स्तर पर हुए निर्णय के अनुसार नौले की मरम्मत अनटाइड मद से और नाला व तटबंध निर्माण मनरेगा के तहत किया जाना तय हुआ था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब चार माह पहले शुरू हुआ मरम्मत कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गौरव पांडे, ग्राम विकास अधिकारी अमित खड़ाई, जूनियर इंजीनियर करण लोहनी के अलावा रमेश चंद्र पांडे, धीरज पांडे, देवेंद्र उप्रेती, नवीन उप्रेती, मोहित पाठक, वरुण, कमल, प्रेमा पांडे और पायल पाठक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनगणना हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
Next: देहरादून में सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, रंगदारी की साजिश का भंडाफोड़ 

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.