Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भिकियासैंण में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 27/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने की। शिविर में आमजन और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न लाभार्थियों को दो लैपटॉप, दस टैबलेट, 11 व्हीलचेयर, 100 छड़ियां, 54 श्रवण यंत्र, 25 वाटर प्यूरीफायर, चार महालक्ष्मी किट, दो क्रिकेट किट, दो बैडमिंटन किट, दो बास्केटबॉल और आठ सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इसके अलावा रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के सहयोग से 100 कंबल भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें दवाइयां वितरित की गईं और 15 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट, चिलियानौला रानीखेत द्वारा नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। अन्य विभागों ने भी अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न स्टॉल लगाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया। कार्यक्रम के दौरान सचिव शचि शर्मा ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। द्वाराहाट, ताकुला और अल्मोड़ा के अधिकार मित्रों ने भी हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों की सहायता की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के सम्बन्ध में भ्रामक खबर डालने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित
Next: मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.