Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा अधिकारी प्रकरण में कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • देहरादून

शिक्षा अधिकारी प्रकरण में कांग्रेस ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  महानगर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को देहरादून में शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा और अन्य आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दखल की मांग की। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि देहरादून में विद्यालय का नाम परिवर्तन किए जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। कहा कि यह घटना न केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कानून व्यवस्था को भी गंभीर रूप से आहत करती है। सरकारी कार्यालय में घुसकर अधिकारियों के साथ इस प्रकार की घटना होना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का भय समाप्त होता जा रहा है। यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेंगे तो आम जनता में गलत संदेश जाएगा और इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली प्रभावित होगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है तो यह सरकार आम जनता को किस प्रकार सुरक्षा देगी l महिला महानगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा और मधु जोशी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, बैसाख सिंह पयाल, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, सूरत सिंह कोहली, सुनीता बंसल, कमलेश शर्मा, पार्षद अभिनव सिंह, ऋषि सिंघल, सुमित चौहान, शैलेंद्र सेमवाल, सपा नेता अतुल यादव, रुकम पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, राजेंद्र कोठारी, मधु मिश्रा, गौरव यादव, भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा, बप्पी अधिकारी, राजेश शर्मा, बुद्धि सिंह रावत, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार
Next: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.