Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली और रमजान को लेकर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
  • अल्मोड़ा

होली और रमजान को लेकर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी होली और रमजान पर्व को देखते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई ने जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। व्यापार मंडल ने भीड़भाड़ वाले दिनों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि पर्व के दौरान बाजारों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था न होने पर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है, इसलिए दिन के समय भी नियमित गश्त सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने अल्मोड़ा नगर सहित कोसी, सोमेश्वर, दन्या, लमगड़ा, पनुवानोला, जागेश्वर, शहरफाटक, ताकुला, बसोली और जैंती जैसे प्रमुख बाजारों में विशेष रूप से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि इससे वे निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे और ग्राहकों को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्यापारियों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे। मुलाकात के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, जिला उपाध्यक्ष शहजाद कश्मीरी, जिला उपाध्यक्ष पवन साह, जिला संरक्षक ज्योति कपूर, संजीव गुप्ता, राकेश तिवारी, जिला मंत्री अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अमन नज्जोन, जिला मीडिया प्रभारी आशु गोस्वामी, नरेंद्र कुमार, विक्की, कमल तिवारी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे और हर्षवर्धन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर बाजार में मुनाफे के नाम ठगी के आरोपी को बी वारंट पर दून लाई पुलिस
Next: मुंबई की बुजुर्ग महिला की दून में फर्जीवाड़े से जमीन हड़पी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.