Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 16 नमूने जांच को भेजे
  • अल्मोड़ा

होली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 16 नमूने जांच को भेजे

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। होली पर्व के मद्देनजर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सल्ट, भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, लमगड़ा और अल्मोड़ा क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मावा, चॉकलेट, मिठाई, घी, तेल और चाय के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 16 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से दूध और उससे बने उत्पादों को सुरक्षित तरीके से रखने और बेचने, एक्सपायरी हो चुके खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा प्रतिष्ठान का लाइसेंस या पंजीकरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहन सिंह लटवाल और अनुसेवक ईश्वर सिंह नेगी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना के जवानों को दिया अग्निशमन प्रशिक्षण, आपदा से निपटने की जानकारी
Next: जनगणना-2027 को लेकर अल्मोड़ा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.