Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग में क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 26/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 15.46.33_11zon

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में आयोजित क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक जनप्रतिनिधियों के विरोध के चलते नहीं हो सकी। निर्धारित समय सुबह 11 बजे बैठक शुरू होनी थी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारीएडीएम, उप जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। अधिकारियों की अनुपस्थिति से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठकें लंबे अंतराल के बाद आयोजित होती हैं, ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों का अनुपस्थित रहना विकास कार्यों को प्रभावित करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिन के भीतर सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पुनः बैठक आयोजित नहीं की गई तो ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्य भी रोकने की बात कही गई। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने सदन में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और बैठक की कार्यवाही स्थगित करते हुए शीघ्र नई तिथि घोषित करने के निर्देश दिए। प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों का अनुपस्थित रहना लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज प्रणाली के प्रति गंभीर लापरवाही है। वहीं संगठन के महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि बैठक में दूर-दराज से प्रधान अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। बैठक के बहिष्कार में प्रधान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी, मंत्री प्रमोद चंद्र जोशी, मोहन सिंह, देवेंद्र मेहरा, जमन सिंह, ममता जोशी, पंकज रौतेला, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदीप पालनी, चंद्र प्रकाश, अनिल मोहन, नंदन सिंह, प्रवीण मेहता सहित कई प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 फरवरी
Next: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.