
नई टिहरी(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बाल सखा कार्यक्रम के तहत श्रीदेव सुमन इंटर काॅलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कॅरियर काउंसलिंग, बालिकाओं के लिए किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन और विधिक सेवा साक्षरता की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सचिव / सीनियर सिविल जज आलोकराम त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कानून के क्षेत्र में रोजगार के अपार संभावना मौजूद है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो, चेक बाउंस, नशा, साइबर क्राइम आदि के प्रति जागरूक किया। सहायक कृषि अधिकारी अंकुर कुमार ने कृषि, उद्यान और वानिकी के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य सोमवारी लाल सकलानी ने कहा कि भविष्य में रोजगार के लिए सही लक्ष्य का निर्धारण परिस्थिति और क्षमता को समझना जरूरी है। रोजगार के लिए टीचिंग और नर्सिंग,स्वरोजगार के अलावा अनेक क्षेत्र हैं। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मयंक थपलियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, शैलेंद्र डोभाल, आरएस नेगी, जेएस रावत, डा. विनोद चौहान, मंजीत नकोटी, सौरभ उनियाल, दीपक रौतेला, तरुण डोभाल आदि मौजूद रहे।

