Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • विजय माल्या से बंगला खरीदने वाले सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

विजय माल्या से बंगला खरीदने वाले सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

100 करोड़ की हेराफेरी के मामले में की कार्रवाई

मुंबई ,15 फरवरी (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और उद्योगपति सचिन जोशी को ईडी ने अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार ओंकार रियल्टर्स प्रकरण में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ओंकार ग्रुप प्रमोटर्स और सचिन जोशी के बीच हुई 100 करोड़ की अवैधानिक डील को लेकर यह कार्रवाई की गई है। अरेस्ट करने से पहले सचिन जोशी से ED द्वारा 18 घंटे तक पूछताछ की गई। दरअसल सचिन जोशी ने विजय माल्या से गोवा में किंगफिशर विला खरीदा था। इसके अलावा सचिन जोशी अलग-अलग शहरों में ‘प्ले बॉय’ नाम से क्लब और रेस्टॉरेंट्स फ्रेंचाइजी का मालिक है। ओंकार रियल्टर्स प्रकरण में सचिन जोशी को समन दिया गया था जिसके बाद भी सचिन जोशी ईडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद उसे जांच के लिए दक्षिण मुंबई के ऑफिस बुलाया गया।
सचिन जोशी ने मॉडल और अभिनेत्री उर्वशी शर्मा से शादी की है। तेलुगू, कन्नड़ और कुछ बॉलिवुड फिल्मों में सचिन जोशी ने काम किया है। पान मसाला में इस्तेमाल होने वाले खाद्य परफ्यूम का उत्पादन करना सचिन जोशी के जे.एम.जोशी ग्रुप का मुख्य व्यवसाय है। इसके अलावा रेस्टॉरेंट और शराब व्यापार से भी यह ग्रुप संबंधित है।
ईडी ने इससे पहले ओंकार ग्रुप के चेयरमैन कमाल गुप्ता और इसके मैनेजिंग डायरेक्टर बाबूलाल वर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में गिरफ्तार किया है। झोपडपट्टी पुनर्विकास प्रकरण में शामिल कई कंपनियों में से एक ओंकार ग्रुप भी है। इसके अलावा मुंबई के अनेक मुख्य ठिकानों में भी ओंकार ग्रुप के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर पत्नी की हत्या का केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा नगर में वन वे यातायात व्यवस्था में मंगलवार से समय में आंशिक परिवर्तन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.