Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा निदेशालय विवाद में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जताया खेद
  • देहरादून

शिक्षा निदेशालय विवाद में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने जताया खेद

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

देहरादून। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से जुड़े विवाद के बाद रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लिखित बयान पढ़ते हुए पूरे घटनाक्रम पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को वह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय के नामकरण से जुड़े प्रस्ताव के सिलसिले में रायपुर स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। उनके अनुसार यह मांग उस परिवार की ओर से की गई थी, जिसने विद्यालय निर्माण के लिए करीब डेढ़ बीघा भूमि दान की थी। दानदाता पदम सिंह रावत के नाम पर विद्यालय का नाम रखे जाने का प्रस्ताव लंबे समय से लंबित था।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। उनका कहना था कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में माहौल शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच घटना घटित हो गई, जिस पर उन्होंने खेद जताया। विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका किसी का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में उन्हें हमेशा अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिला है और उन्होंने भी सभी के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखा है। इस घटना से उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुख हुआ है और उन्होंने संबंधित पक्षों से माफी मांगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारी-कर्मचारियों के हितों तथा कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनभावनाओं के हिसाब से राज्य के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : सीएम धामी 
Next: महिला कोतवाली की टीम ने पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.