Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

क्वारब मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 24/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-24 at 15.07.42 (1)_11zon

अल्मोड़ा। क्वारब मोटर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि करीब 200 मीटर के इस डेंजर जोन पर राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य सड़क और लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बावजूद सड़क की स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन वह मार्ग भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण खराब हो चुका है। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण पहाड़ की जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि दोनों ही मार्ग भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं हैं।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्वारब मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े कार्य शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, दीपा शाह, गोविंद सिंह मेहरा, सुशील शाह, शरद शाह, वैभव पांडे, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार डैनी, अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल और जसवंत कुमार शाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 फरवरी
Next: ताड़ीखेत में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.