Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंगेतर को धमकी देने पर युवती ने पुराने दोस्त पर कराया केस
  • देहरादून

मंगेतर को धमकी देने पर युवती ने पुराने दोस्त पर कराया केस

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  एक सिरफिरे युवक ने अपनी पुरानी दोस्त की शादी तय होने पर उसके परिवार और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे डाली। लगातार मिल रही धमकियों से सहमी युवती की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में खुड़बुड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने बताया कि धामावाला निवासी राहुल वैद उर्फ मन्नी करीब 5-6 साल पहले उसके संपर्क में था। पिछले 4-5 वर्षों से युवती का राहुल से कोई संपर्क नहीं है। अब युवती की शादी तय होने पर आरोपी पीड़िता, उसके परिवार और मंगेतर को लगातार धमका रहा है। पीड़िता के अनुसार बार-बार मना करने और समझाने के बावजूद आरोपी लगातार फोन करके परेशान कर रहा है। आये दिन मिल रही इन धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है। इंस्पेक्टर कोतवाली हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर आरोपी राहुल वैद के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएए के तहत उत्तराखंड में 159 लोगों को मिलेगी भारत की नागरिकता
Next: नौकरी के लिए डिग्रियां छिपा रहे युवा, आठवीं पास बनकर कर रहे आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.