Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढौरा में ‘मशरूम स्वास्थ्य भी, स्वरोजगार भी’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

ढौरा में ‘मशरूम स्वास्थ्य भी, स्वरोजगार भी’ अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-23 at 13.43.50 (1)

अल्मोड़ा। ‘मशरूम स्वास्थ्य भी, स्वरोजगार भी’ अभियान के तहत विकासखंड के ढौरा गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मशरूम उत्पादन और पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि पिछले 11 महीनों से चल रहे इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में गांव की महिलाओं को पहले मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव में मशरूम उत्पादन इकाई भी स्थापित की गई है, जिससे महिलाओं को आय के नए अवसर मिल रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक कुमार साहनी ने भाग लिया। उन्होंने महिलाओं को पहाड़ के पारंपरिक मोटे अनाज के पोषण महत्व के बारे में जानकारी दी और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था के सचिव कमल पांडे ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं को दो प्रकार के मशरूम का प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें इसके नियमित सेवन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीक्षा वर्मा ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की, जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर नमिता टम्टा ने मशरूम के पोषण और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को अशोक कुमार साहनी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं को ओयस्टर मशरूम का पाउडर और सूखे मशरूम भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट फील्ड असिस्टेंट काजल बिष्ट के साथ मोनिका, दीक्षा, निधि, निकिता, सुजल और करन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी ने कुंभ नगरी के विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Next: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी निकालेगी ‘परिवर्तन जन संवाद यात्रा’

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.