Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात
  • अल्मोड़ा

त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

RNS INDIA NEWS 20/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-20 at 15.00.39_11zon

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने आगामी होली और रमजान को देखते हुए शहर में पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग उठाई। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां विभिन्न समुदाय मिलकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख त्योहार एक साथ होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उठाईगिरी, जेबकतरी और शांति भंग करने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता जरूरी है। ज्ञापन में मंदिरों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित और सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन स्थानों का कुछ लोग नशे के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे माहौल प्रभावित होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस की सख्ती और सतर्कता से आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकेंगे। इस दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, महिला जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार भीमा, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा बिट्टू, आनंद सिंह भोज समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मेरी योजना’ पोर्टल लॉन्च, अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
Next: न्यायालय को धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा कड़ी, एसएसपी ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.