Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल कोर्ट को मिली धमकी की ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान तक भेजी गई, जांच तेज
  • नैनीताल

नैनीताल कोर्ट को मिली धमकी की ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान तक भेजी गई, जांच तेज

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। नैनीताल समेत कुमाऊं के कई जिलों के न्यायालयों को भेजी गई धमकी भरी ई-मेल के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल भारत के विभिन्न राज्यों के साथ पाकिस्तान और अन्य देशों तक भी भेजी गई थी।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिन नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमाके की धमकी भेजी गई थी। इसके बाद सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जांच में पता चला है कि संदिग्ध ई-मेल 10 फरवरी को तैयार की गई थी और बाद में इसे बड़े स्तर पर प्रसारित किया गया। करीब 130 ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान और अन्य देशों में भी फॉरवर्ड की गईं। पुलिस के अनुसार ई-मेल माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भेजी गई थी।

साइबर टीम और सर्विलांस के माध्यम से तकनीकी जांच में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं, लेकिन अभी तक ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान के फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल किया होगा, जिससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पासवर्ड वाले वाई-फाई नेटवर्क से भेजे गए संदेशों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण होता है। फिलहाल पुलिस आईपी एड्रेस, सर्वर लॉग और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण को बजट मिलने पर मेयर का स्वागत
Next: एसएसजे परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय में तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.