Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय में तालाबंदी
  • अल्मोड़ा

एसएसजे परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय में तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-19 at 18.53.43

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में गुरुवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने परिसर निदेशक का घेराव करते हुए निदेशक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछले पांच महीनों से परिसर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर के शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिसकी शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में हुए निर्माण कार्यों में लाखों रुपये के दुरुपयोग की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए और पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं और निर्माण कार्यों की जांच शुरू नहीं होती, तब तक निदेशक कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान विनय कनवाल, गोलू सतवाल, राहुल अधिकारी, विक्रम फर्त्याल, विशाल सिंह बिष्ट, कमल जोशी, भास्कर गोस्वामी और निशांत पांडे सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल कोर्ट को मिली धमकी की ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान तक भेजी गई, जांच तेज
Next: यूजीसी एक्ट के विरोध में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने किया उपवास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.