Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे आशीष नेगी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
  • अल्मोड़ा

युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे आशीष नेगी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-19 at 14.32.43_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के गुरुवार को अल्मोड़ा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौहानपाटा गांधी पार्क और शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमाऊं क्षेत्र में चल रहे युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत आशीष नेगी विभिन्न कस्बों में नुक्कड़ सभाएं करते हुए अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार के मामलों ने युवाओं को निराश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को रोजगार दिए जाने से स्थानीय युवाओं में हताशा बढ़ रही है। आशीष नेगी ने कहा कि राज्य के संतुलित विकास में स्थायी राजधानी का अभाव एक बड़ी बाधा है। उन्होंने मूल निवास 1950 लागू करने, प्रदेश की संस्कृति और भाषा के संरक्षण जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही युवाओं से उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़कर अपनी आवाज मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वह कोसी बाजार, रनमन, मनान और सोमेश्वर में भी पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से युवाओं से संवाद किया। इस मौके पर कुलदीप रावत, आयुष रावत, गौरव जोशी, रवि नेगी, पंकज कपकोटी, विनीत बोरा, राजेंद्र मलकानी, रघुवर सिंह भाकुनी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश नाथ गोस्वामी, दिनेश जोशी, पान सिंह रावत, आनंद बोरा, दीपा जोशी, मोहित शाह, किरण मेहरा, सुजीत टम्टा और जगदीश जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान
Next: तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण को बजट मिलने पर मेयर का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.