Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान

RNS INDIA NEWS 19/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-19 at 12.57.15_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत गुरुवार को जिले भर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किरायेदारों, मजदूरों और फड़-फेरी करने वाले लोगों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थान चिन्हित कर व्यापक स्तर पर सत्यापन करने को कहा गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 223 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर 69 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों से अपील की कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार या मजदूर के रूप में न रखें। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना सत्यापन के किसी को किराये पर रखने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 फरवरी
Next: युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे आशीष नेगी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.