Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी के युवक का था चंद्रबनी नाले में मिला शव
  • देहरादून

टिहरी के युवक का था चंद्रबनी नाले में मिला शव

RNS INDIA NEWS 15/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान टिहरी निवासी 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने (फेफड़ों में पानी भरने) से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली पटेलनगर के इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शव की शिनाख्त अंशुल रावत (23) निवासी ग्राम डांग, थाना कीर्तिनगर, जिला टिहरी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अंशुल रोजगार के सिलसिले में देहरादून में रह रहा था और चंद्रबनी स्थित बिडलास फैक्ट्री में बतौर लेबर (मजदूरी) काम करता था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के फेफड़ों में पानी भरने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर विसरा सुरक्षित रख लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक नाले तक कैसे पहुंचा। इस पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंशुल का शव अपने साथ ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन पिल्लों को पटक-पटककर मारने के आरोपी पर मुकदमा
Next: शादी से पहले पुराने दोस्त ने युवती को दी निजी फोटो वायरल करने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.