Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। साथी छात्र की आत्महत्या से छात्र-छात्राएं गम और गुस्से से भर गए। उन्होंने परीक्षा और परिणाम में कथित गड़बड़ी को इसका कारण बताकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में ताले जड़ दिए। उन्होंने शनिवार को परिसर निदेशक को भी घेरा। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक डॉ. अनूप गक्खड़ का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस हंगामे के कारण ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। तालाबंदी के चलते बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए लौटने को मजबूर हुए। छात्रों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। कॉलेज प्रशासन ने इस घटना पर दुख जताते हुए जांच के साथ ही छात्रों से संवाद करने का आश्वासन दिया। साथी बोले-‘बैक’ आने से तनाव में था यशपाल सहपाठी की मौत से आहत कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम दिखीं। उनके अनुसार, यशपाल की एक विषय में ‘बैक’ आई थी। वह परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से भी तनाव में था। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुर्वेदिक विवि में विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन और परिणाम घोषित होने में अक्सर देरी होती है, जिससे छात्रों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बनता है। सर! कोई और ऐसा कदम न उठाए, जल्द हल निकालें गम और गुस्से के बीच छात्र-छात्राओं ने परिसर निदेशक का घेराव किया। वे एक ही बात दोहरा रहे थे कि विवि प्रशासन विभिन्न परीक्षाओं को समयसीमा के भीतर कराए और समय पर परिणाम जारी करे। इस बीच, एक छात्रा ने परिसर निदेशक को हाथ जोड़ते हुए कहा सर! इस समस्या का हल निकालें, ताकि भविष्य में कोई और छात्र इस प्रकार का कदम न उठाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
Next: सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.