Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • हरिद्वार

आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर जान दे दी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीवन से हताश होने का जिक्र है। दूसरी ओर, इस घटनाक्रम के बाद साथी छात्रों में आक्रोश है। वे इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (21) पुत्र पुष्पेंद्र पाल के रूप में हुई। वह शाही भवन इंदिरानगर गोरखपुर यूपी का निवासी था और हरिद्वार के मायापुर स्थित विकास कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। यशपाल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह कमरे से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिचितों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, जहां से सुसाइड नोट मिला। इस सुसाइड नोट में यशपाल ने लिखा था कि वह जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाया और इसी कारण निराश है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार को पथरी पावर हाउस के पास गंगा से यशपाल का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मेला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
Next: ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.