Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मो. आरिफ खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला अस्पताल के लीज एग्रीमेंट, बैंक खाते की जमा राशि फ्रीज कराने तथा मारपीट के आरोपों से जुड़ा है। भमरौला रुद्रपुर निवासी डॉ. अतुल पांडेय पुत्र हरीश चन्द्र पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी डॉ. रिचा पांडेय दोनों डॉक्टर हैं। डॉ. अतुल के अनुसार अगस्त 2023 में डॉ. आरिफ खान के साथ अस्पताल को पांच वर्ष के लिए लीज पर लेने का एग्रीमेंट हुआ था। शर्तों के मुताबिक अस्पताल का किराया 15 लाख रुपये प्रतिमाह तय था और एमडी को संचालन में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करना था। आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को डॉ. आरिफ खान ने छल-कपट से अस्पताल के बैंक खाते में जमा लगभग एक करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज करा दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह रकम हड़पने की नीयत से किया गया। इसके बाद 21 जुलाई को डॉ. आरिफ अपने साथ कुछ लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि स्टाफ कर्मी विनोद राय पर भी हमला किया गया। साथ ही अस्पताल में रखा सामान भी कब्जाने का प्रयास किया गया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डॉ़ अतुल पांडेय ने पूर्व में सीएम पोर्टल में भी शिकायत की थी। आरोप निराधार निकले। मेरी ओर से एग्रीमेंट के खिलाफ व फर्जी हस्ताक्षर से कार्य करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप निराधार हैं।- डॉ़ मो. आरिफ खान, एमडी प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सितारगंज

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी
Next: एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.