Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
  • ऊधम सिंह नगर

फंदे पर झूलता मिला महिला का शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर झूलता मिला। ससुरालियों ने जहां इसे खुदकुशी बताया है, वहीं मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तहरीर नहीं सौंपी गयी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भाजपा नेता है। हालांकि, वर्तमान में संगठन में उसके पास कोई पद है या नहीं, यह पुष्टि नहीं की जा सकी है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोविंदनगर निवासी अरुण बैरागी की पत्नी अलका बैरागी (26) का शव शनिवार देर रात कमरे के कुंडे में फंदे पर लटका मिला। बरेली की तहसील बहेड़ी स्थित भुडिय़ा कॉलोनी निवासी अलका के भाई प्रशांत मंडल ने बताया कि रात को जीजा ने अलका के खुदकुशी करने की सूचना दी। इस पर वह रात को ही यहां आ गये। बताया कि उस वक्त मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। बाद में शव सीएचसी सितारगंज भेज दिया गया। प्रशांत के अनुसार अलका और अरुण की शादी 11 साल पहले हुयी थी। उनका आठ साल का एक बेटा भी है। प्रशांत का आरोप है कि शादी के बाद से ही अलका को दहेज के लिये प्रताडि़त किया जा रहा था। बताया कि डेढ़ माह पहले अलका मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि अरुण ने फोन कर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, कुछ दिन बाद ही प्रशांत अपने परिजनों संग बरेली आया और माफी मांगकर अलका को साथ ले गया था। प्रशांत ने आशंका जतायी कि अलका की हत्या की गयी है। उधर, अरुण ने आरोपों को गलत करार दिया। उनका कहना है कि वह घटना के वक्त घर पर नहीं थे। दूसरी ओर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हसनैन मलिक ने पुलिस अधिकारियों से वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अरुण बैरागी पूर्व में भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। भाजपा के स्थानीय अध्यक्ष कार्तिक से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया टीम का अभी गठन नहीं किया गया है। हालांकि, वह इस सवाल से बचते रहे कि अरुण के पास वर्तमान में कोई पद है या नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेंगलुरु से क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि हुई गिरफ्तार
Next: मौसम का मिजाज बदला, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.