Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट और संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रिजवाना सिद्धिकी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संकायाध्यक्ष प्रोफेसर रिजवाना सिद्धिकी ने बीएड विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला को आवश्यक बताते हुए विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भावी शिक्षक के रूप में समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामुदायिकता का भाव विकसित करना जरूरी है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में सामुदायिक विकास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को समाजोन्मुख दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देते हैं। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने कहा कि जिन देशों ने प्रगति की है, वहां शिक्षकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। शिक्षक को अपने ज्ञान, आचरण और व्यवहार से समाज का मार्गदर्शन करना चाहिए। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षिक और संरचनात्मक विकास के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललिता रावल ने किया, जबकि आभार प्रोफेसर रिजवाना सिद्धिकी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ. नीलम, डॉ. ममता असवाल, डॉ. भाष्कर चौधरी, डॉ. देवेंद्र चन्याल डॉ. संदीप पांडे, डॉ अंकिता, डॉ. ममता कांडपाल, डॉ. पूजा प्रकाश,डॉ विनीता लाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ मनोज कुमार टम्टा, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी के साथ बी.एड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएनसी अप्रूवल की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों का हंगामा
Next: मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर दिया धरना

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.