Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लॉकर ठीक करने के बहाने घर में घुसे ठग, महिला को बेहोश कर सोने के कंगन ले उड़े
  • हरिद्वार

लॉकर ठीक करने के बहाने घर में घुसे ठग, महिला को बेहोश कर सोने के कंगन ले उड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
rns featured image new

हरिद्वार। शिवालिकनगर में ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। लॉकर ठीक करने का झांसा देकर दो ठग एक घर में घुसे और महिला को बेहोश कर सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, शिवालिकनगर निवासी राजबाला उस समय घर पर अकेली थीं। तभी दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को ताला-चाबी का कारीगर बताकर लॉकर ठीक करने की बात कही। चूंकि, राजबाला को लॉकर ठीक कराना था, इसलिए उन्होंने दोनों युवकों को घर के भीतर बुला लिया। आरोप है कि दोनों युवक काफी देर तक लॉकर ठीक करने का नाटक करते रहे और इसी बीच महिला को सम्मोहित कर बेहोश कर दिया। करीब आधे घंटे बाद जब राजबाला को होश आया तो लॉकर से सोने के दो कंगन गायब मिले। सूचना पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। कई कैमरों में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि संदिग्धों के हुलिये के आधार पर तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनकॉर्ड बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम पर जोर, समन्वित कार्रवाई के निर्देश
Next: पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.