Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला
  • हरिद्वार

दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत 19 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों के साथ आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक से लगातार तीन दिन तक जबरन काम कराया गया। आरोप है कि करंट लगने के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। साथ ही घटना के करीब 12 घंटे बाद परिवार को सूचना देने का भी आरोप लगाया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड़ा निवासी 19 वर्षीय आदर्श रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा कंपनी में कर्मचारी था। परिजनों का कहना है कि कंपनी अधिकारियों ने पिछले तीन दिनों से आदर्श को घर नहीं जाने दिया था। काम का टारगेट पूरा करने के दबाव में उससे लगातार ड्यूटी कराई जा रही थी। सोमवार शाम काम के दौरान ही उसकी मौत हो गई, लेकिन कंपनी अधिकारियों ने इसकी जानकारी मंगलवार सुबह परिवार को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में 15 से 20 कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी पहुंचे। गुस्साए परिजनों और कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री गेट पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक को फैक्ट्री में बंधक बनाकर काम कराया गया। यह श्रम कानूनों का उल्लंघन है। प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि 19 वर्षीय युवक से लगातार तीन दिन तक काम कराना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से करंट लगने से युवक की मौत हुई। परिजनों को समय पर सूचना तक नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, धरने की सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डायट में ‘उत्तरा मॉड्यूल’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
Next: सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.