Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने खानपुर के पूर्व विधायक के फार्म से हजारों पौधे उखाड़कर फेंक दिए गए। वहीं, एक रिटायर्ड कर्नल के बाग से लाखों के आम के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लंढौरा स्थित उनकी पैतृक भूमि पर दो सप्ताह पहले 2000 पॉपुलर के पौधे लगाए गए थे। शनिवार रात अराजक तत्वों ने पौधों को उखाड़कर नुकसान पहुंचाया। पूर्व विधायक ने मोहल्ला बाहरी किला निवासी तीन सगे भाइयों नफीस, फारुख और मन्नी पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है।

दूसरा मामला ग्राम गदरजुड्डा का है। वहां देहरादून निवासी सेना के रिटायर्ड कर्नल संजीव सिंह के खेत से चोरों ने 60 साल पुराने नौ आम के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। कर्नल संजीव सिंह ने बताया कि उक्त भूमि पर न्यायालय में वाद विचाराधीन है। रविवार रात करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि चोरों ने हरे-भरे पेड़ों को काटकर लकड़ी गायब कर दी है। पेड़ों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकर ठीक करने के बहाने घर में घुसे ठग, महिला को बेहोश कर सोने के कंगन ले उड़े
Next: स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.