Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्ट किए अवैध पटाखे
  • हरिद्वार

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्ट किए अवैध पटाखे

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

रुड़की(आरएनएस)। पिरान कलियर पुलिस ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर भंडारित किए गए अवैध पटाखों के एक बड़े जखीरे को न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया है। विस्फोटक सामग्री होने के कारण मालखाने और आसपास के क्षेत्र पर मंडरा रहे संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व 9 अक्तूबर को पुलिस ने ईमलीखेड़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की थी। यहां बिना लाइसेंस के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शुभमपाल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम ईमलीखेड़ा के कब्जे से 35 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए थे। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पटाखे जब्त कर लिए गए थे। जब्त किए गए पटाखों को थाना परिसर के मालखाने में सुरक्षित रखा गया था। हालांकि, विस्फोटक सामग्री होने के कारण शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी से भीषण आग लगने का डर बना हुआ था। इससे न केवल थाने की इमारत, बल्कि मालखाने में रखे अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामान को भी गंभीर खतरा था। इन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रुड़की में विनिष्टीकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवैध पटाखों को तत्काल नष्ट करने के आदेश जारी किए। कोर्ट के आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने एक सुरक्षित और निर्जन स्थान पर ले जाकर इन पटाखों को पानी में भिगोकर या अन्य मानक प्रक्रियाओं के तहत विधिवत रूप से नष्ट कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 60 वर्षीय महिला के ब्रेन से एक साथ चार एन्यूरिज्म निकाले
Next: जीआईसी अण्डोली में एक माह से जलापूर्ति ठप, छात्र परेशान

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दवा कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा, जड़ा ताला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक चैंपियन के फार्म से पॉपुलर के पौधे उखाड़े

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.