Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी अण्डोली में एक माह से जलापूर्ति ठप, छात्र परेशान
  • अल्मोड़ा

जीआईसी अण्डोली में एक माह से जलापूर्ति ठप, छात्र परेशान

RNS INDIA NEWS 09/02/2026
default featured image

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अण्डोली में बीते एक माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। स्कूल में पानी की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले तीन-चार वर्षों से यह लगातार गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेयजल निगम की निर्माण शाखा इस समस्या को लेकर कभी गंभीर नहीं रही। कभी एक-दो दिन पानी की आपूर्ति कर दी जाती है, इसके बाद महीनों तक नल सूखे पड़े रहते हैं। पानी की किल्लत से अण्डोली क्षेत्र के चन्द्र मणी भट्ट, पिताम्बर भट्ट, भुवन भट्ट सहित कई परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री घर-घर नल जल योजना भी क्षेत्र में प्रभावी साबित नहीं हो पा रही है। चन्द्र मणी भट्ट ने बताया कि स्कूल में पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। वर्तमान में जीआईसी अण्डोली में कक्षा छह से बारह तक के करीब 150 छात्र अध्ययनरत हैं। पानी न होने के कारण मध्याह्न भोजन बनाने वाली माताओं को दूर-दराज के नौलों से पानी ढोना पड़ रहा है। वहीं शौचालयों में पानी की व्यवस्था न होने से छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल के लिए मुख्य टैंक से अलग लाइन डाली जाए और सैगाड़ अण्डोली पेयजल योजना का पुनर्निर्माण किया जाए, ताकि छात्रों और ग्रामीणों को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नष्ट किए अवैध पटाखे
Next: अस्पताल स्वामी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.