Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस नेत्री के सिर में रेस्त्रां संचालक ने मारी थी करछी
  • देहरादून

कांग्रेस नेत्री के सिर में रेस्त्रां संचालक ने मारी थी करछी

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में पार्टी के जश्न के दौरान कांग्रेस नेत्री पर रेस्त्रां संचालक ने करछी से हमला किया था। घटना बीते चार फरवरी की रात है। मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपी पकड़े। उनसे पूछताछ में पता लगा कि विवाद की शुरुआत पार्किंग से कार निकालने को लेकर हुई थी। घटना चार फरवरी की रात की है। गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड निवासी माही पुत्री हरीश जेटली कांग्रेस की युवा नेता हैं। वह अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक के पास स्थित ब्रू कैफे में वीकेंड पार्टी मनाने गई थीं। उसी दौरान वहां ब्रह्मपुरी और चंद्रबनी क्षेत्र के कुछ युवक भी पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब आरोपी पक्ष आयुष, पंकज, हिमांशु व अन्य कैफे की पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहे थे तभी उनकी गांधीग्राम निवासी सोहेल और तीन अन्य युवकों से बहस हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सड़क पर हंगामा बढ़ता देख कांग्रेस नेत्री माही के साथी गौतम और कैफे मालिक ने दोनों पक्षों को शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी आपाधापी में कैफे मालिक के हाथ से गलती से एक करछी (खाना बनाने का उपकरण) पास खड़ी माही के सिर पर लग गई। सिर पर चोट लगने से वह लहुलूहान हो गईं। जिसे केस दर्ज कराते वक्त चापड़ से हमला बताया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के अगले दिन युवती के भाई ने पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान पंकज रावत (18) निवासी चंद्रबनी चोयला, हिमांशु (19) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर और सूरज राणा (19) निवासी चंद्रबनी चोयला के रूप में हुई है। घटना में बयान दर्ज कर नोटिस देकर आरोपी रिहा किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 फरवरी
Next: अंकिता भंडारी प्रकरण पर उबाल, देहरादून में महापंचायत, वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.