Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार्य: रेखा आर्या
  • अल्मोड़ा

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार्य: रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 07/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अल्मोड़ा स्थित विकास भवन में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में रेखा आर्या ने सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का जल्द उद्घाटन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के साथ ही अस्पताल की सेवाएं शुरू होनी चाहिए, इसके लिए चिकित्सकों और आवश्यक स्टाफ की तैनाती समय रहते सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान विकासखंड ताकुला के ग्राम बीना के तोक दुर्गाथल और ग्राम भेटुली के तोक लोहारखोला में सोलर पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरवरी माह में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं। इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैबिनेट मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी अरविंद पांगती, जिला विकास अधिकारी एस के पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 फरवरी
Next: द्वाराहाट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 973 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.