Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की जटा गंगा नदी के पुनर्जीवन को 1.78 करोड़ रुपये की योजना मंजूर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा की जटा गंगा नदी के पुनर्जीवन को 1.78 करोड़ रुपये की योजना मंजूर

RNS INDIA NEWS 06/02/2026
rns featured image new

उत्तराखंड में छह नदियों का होगा पुनर्जीवन और संरक्षण

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड के छह जिलों की छह नदियों के पुनर्जीवन और संरक्षण के लिए 40.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। यह स्वीकृति सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित स्प्रिंग एंड रिवर रीजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की पांचवीं बैठक में दी गई। परियोजनाएं एक जिला–एक नदी योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं।

बैठक की अध्यक्षता सचिव जलागम दिलीप जावलकर ने की। उन्होंने अधिकारियों से सभी प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि धारा–नौला संवर्धन योजना के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वैज्ञानिकों और अभियंताओं से कहा कि स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाते हुए वर्षा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि नदियों को बारहमासी स्वरूप दिया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा कहकशां नसीम ने बताया कि चमोली जनपद की चंद्रभागा नदी के पुनर्जीवन के लिए 1.66 करोड़ रुपये की योजना पर कार्य पहले से जारी है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भू-जल रिचार्ज से संबंधित कार्यों के लिए कुल बजट का लगभग 40 प्रतिशत आवंटित किया जा चुका है।

स्वीकृत योजनाओं के तहत देहरादून जिले में सौंग नदी की सहायक गडूल नदी के पुनर्जीवन पर 16.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उत्तरकाशी में कमल नदी के लिए 12.28 करोड़ रुपये, पिथौरागढ़ में पूर्वी रामगंगा नदी के संरक्षण के लिए 6.59 करोड़ रुपये और रुद्रप्रयाग में पुनाड़ नदी के विकास के लिए 4.87 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। चम्पावत जिले में गौड़ी नदी के संरक्षण कार्यों पर 2.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि अल्मोड़ा जिले में जटा गंगा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए 1.78 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।

बैठक में उपनिदेशक डॉ. डी. एस. रावत, वित्त अधिकारी जलागम दीपक चंद्र भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित जिलों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल नदियों का संरक्षण होगा, बल्कि जल स्रोतों के सुदृढ़ होने से स्थानीय लोगों को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
Next: उत्तराखंड में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा, ड्राइवर को मिलेगा स्वामित्व और सुरक्षा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.