Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मोदी ने सेना को सौंपा मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन
  • राष्ट्रीय

मोदी ने सेना को सौंपा मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन

RNS INDIA NEWS 14/02/2021
rns featured image new

कोच्चि/चेन्नई ,14 फरवरी (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो चुनावी राज्यों तमिलनाडु और केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में बीपीसीएल के 6,000 करोड़ रुपये के प्रोपाइलिन डेरिवेटिव्स पेट्रोकेमिकल्स प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित करना, सागरिका का शुभारंभ, 25 करोड़ रुपये के कोचीन पोर्ट के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, नए ज्ञान केंद्र के पुनर्निर्माण के लिए आधारशिला रखना इत्यादि शामिल है। मोदी राज्य में एक पार्टी नेताओं की बैठक में भाग ले सकते हैं, क्योंकि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असम में अपनी पार्टी के चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले चेन्नई में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीआरडीओ के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन ने पीएम मोदी को सलामी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन को राष्ट्र को समर्पित किया।
इस दौरे पर प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ किया। इस विस्तारित परियोजना को पूरा करने में 3,770 करोड़ रुपये की लागत आई है। ये उत्तरी चेन्नई को हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन से जोड़ेगी।
हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 118 उन्नत अर्जुन मार्क टैंक को भारतीय सेना में शामिल करने का फैसला किया गया था। 8,400 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस टैंक को पूरी तरह भारत में बनाया गया है। इस टैंक का निर्माण और विकास पूरी तरह से डीआरडीओ ने किया है और ये भारतीय सेना की हर जरूरतों को पूरा करने वाला है। अर्जुन टैंक को डीआरडीओ कंबैट वीकल्स रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट इस्टेबलिस्टमेंट में डिजाइन किया गया है।
प्रधानमंत्री केरल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रॉप्लिन डेरिवेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (पीडीपीपी) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परिसर एक्राइलैट्स, एक्राइलिक एसिड और ऑक्सो-एल्कोहल का उत्पादन करेगा, जिसे फिलहाल विदेश से खरीदा जाता है. इससे करीब 3700 से 4000 करोड़ रुपये के विदेशी विनिमय की बचत होगी। इस पर करीब 6000 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैपिटल हिल हिंसा के मामले में ट्रम्प को मिली राहत
Next: बस और ट्रक की टक्कर में 13 की मौत, 4 गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.