Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में नकली दवाइयों के संगठित नेटवर्क के खिलाफ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एसटीएफ ने गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करते हुए नकली दवाइयों के कारोबार से जुड़े एक बड़े तंत्र का खुलासा किया है। आरोपी प्रतिष्ठित दवा कंपनियों की जीवनरक्षक दवाइयों की हूबहू नकल कर उन्हें बाजार में खपाने का काम कर रहा था।

कूट रचित पैकिंग से बाजार में उतारी जाती थीं नकली दवाइयां

जांच में सामने आया है कि गिरोह द्वारा कूट रचित पैकिंग सामग्री, नकली लेबल और विशेष कूट संकेतों का उपयोग कर दवाइयों को पूरी तरह असली जैसा रूप दिया जाता था। इन दवाइयों को बाजार में बेचकर मरीजों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था।

देहरादून से आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 पकड़े गए

विशेष कार्य बल ने मोहन वैद्य उर्फ मोन्टी, निवासी ज़ीरकपुर, मोहाली (पंजाब) को देहरादून से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में की गई। इस मामले में अब तक कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

महानिदेशक के निर्देश पर चला विशेष अभियान

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर नकली दवाइयों के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसटीएफ ने नकली दवाइयों के निर्माण, पैकिंग और आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच शुरू की थी।

सेलाकुई से हुआ था पूरे गिरोह का खुलासा

एसटीएफ के अनुसार इस गिरोह का खुलासा पहली बार 1 जून 2025 को थाना सेलाकुई, देहरादून क्षेत्र में हुआ था। उस समय पुलिस ने प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर, बाहरी डिब्बे, लेबल और कूट संकेतों की बड़ी खेप के साथ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना बाद में एसटीएफ को सौंपी गई।

पूछताछ में सामने आई गिरोह की कार्यप्रणाली

जांच में यह बात सामने आई है कि संतोष कुमार नकली दवाइयों के लेबल तैयार करता था, जिन्हें मोहन वैद्य उर्फ मोन्टी को उपलब्ध कराया जाता था। मोन्टी इन लेबलों को नकली दवाइयों के डिब्बों पर चिपकाकर उन्हें विभिन्न माध्यमों से बाजार में सप्लाई करता था।

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की आशंका

विशेष कार्य बल का कहना है कि नकली दवाइयों का यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
Next: सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.