Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • उत्तरकाशी

एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर स्थित संग्राली गांव को जोड़ने वाले संग्राली मोटर मार्ग पर पिछले साल हुआ डामरीकरण उखड़ने लगा है। एक जगह पर तो सड़क पर बड़ा गड्ढा भी हो गया है जो आए दिन हादसे को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभाग से जल्द मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे और क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई और एक दो दिन के भीतर सड़क सुधारीकरण का काम चालू हो जाएगा। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर संग्राली गांव को जोड़ने वाला संग्राली मोटर मार्ग पर गड्ढा लंबे समय से बना है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर दीवार भी क्षतिग्रस्त है। संग्राली मोटर मार्ग न सिर्फ ग्रामीणों की आवाजाही का साधन है बल्कि यहां वरुणावत पर वी-टॉप के नाम से प्रचलित पर्यटक स्थल के दीदार को हर दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पूर्व प्रधान संदीप सेमवाल ने बताया कि पिछले साल ही विभाग ने सड़क पर डामरीकरण का कार्य करवाया था लेकिन सड़क की हालत बता रही है कि खराब गुणवत्ता की पेंटिंग इसमें हुई है। लोनिवि भटवाड़ी के अधिशासी अभियंता नवीन लाल वर्मा का कहना है कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए ठेकेदार मंगलवार या बुधवार से काम शुरू कर देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Next: फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.