Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई स्कूल टीचर की जान
  • देहरादून

मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई स्कूल टीचर की जान

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ सर्जरी कर महिला की जान बचाई। रुड़की की 45 वर्षीय स्कूल टीचर पूनम हरिद्वार के पास एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। जब बाइक के पहिये में दुपट्टा फंसने से उनकी गर्दन की सांस की नली (विंडपाइप) लगभग पूरी तरह फट गई थी। पति संदीप कुमार के साथ तीन जनवरी को वह सुबह एक कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे के बाद मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी और हवा उनकी त्वचा व सीने में भर गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अरविंद मक्कर (डायरेक्टर – कार्डियक, थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी) और डॉ. इरम खान (सीनियर कंसल्टेंट – ईएनटी) की नेतृत्व वाली टीम ने तुरंत इमरजेंसी सर्जरी का फैसला लिया। डॉ. अरविंद मक्कर और डॉ इरम ने ने बताया कि विंडपाइप का इस तरह फटना एक दुर्लभ और जानलेवा चोट है। सर्जरी के बाद गले में सूजन को संभालने और सुरक्षित रिकवरी के लिए डॉक्टरों ने एक अस्थायी ‘ट्रेकियोस्टोमी’ (सांस के लिए बाईपास) भी की। समय पर सही निर्णय और एडवांस इलाज के चलते पूनम अब खतरे से बाहर हैं और सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी चार बच्चों के बाप को 20 साल कैद
Next: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दंपति को भेजे अश्लील मैसेज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.