Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठग लिए दो करोड़
  • देहरादून

होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठग लिए दो करोड़

RNS INDIA NEWS 28/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर मसूरी निवासी व्यक्ति को दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट आदेश पर राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोर्ट में दीपक कुमार रावत निवासी पानीवाली बैंड (मसूरी) ने अपील की। कहा कि वर्ष 2014 में उनकी जान-पहचान गौरव किराड़ निवासी लेन दो, गंगोत्री विहार, कैनाल रोड से थी। दीपक ने जब अपनी पैतृक जमीन बेची तो गौरव ने उससे मिली रकम को इनकम टैक्स से बचाने और अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर मसूरी में होटल और होस्टल बिजनेस में बतौर पार्टनर निवेश को कहा। गौरव ने भरोसा दिलाया कि लाभ को आधा-आधा बांटा जाएगा। पीड़ित तैयार हो गए। तब मुख्य आरोपी गौरव किराड़ ने टैक्स चोरी का डर दिखाकर सारी रकम अपने अकेले के खाते में न लेकर अपनी कंपनी केदार स्टेट एंड डेवलपर, पत्नी टीना किराड़, पिता सुरेश किराड़ और माता सुनीता किराड़ के बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई। मार्च 2022 से लेकर जुलाई 2025 के बीच पीड़ित ने कुल 2.02 करोड़ रुपये से अधिक इन खातों में जमा किए। जब दीपक ने होटल निर्माण की स्थिति पूछी या जमीन दिखाने की जिद की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि जब पीड़ित आरोपियों के घर पैसे वापस मांगने पहुंचा तो गौरव और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और परिवार की महिलाओं ने उसे झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की चेतावनी देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पहले राजपुर थाने और फिर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के कड़े रुख के बाद अब राजपुर थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि बैंक ट्रांजेक्शन और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान
Next: विधायक पुरोला के खिलाफ भाजपा के लेटर पैड पर फर्जी शिकायत भेजने में केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.